Latest NewsMaharajganj News

Maharajganj News: अस्पतालों के ‘दलाली सिस्टम’ पर डीएम ने दिये कार्रवाई के निर्देश, जांच कमेटी गठित , दो निजी अस्पताल और दो आशा कार्यकर्ती भी घेरे में

महराजगंज: सरकारी महिला अस्पताल से जुड़े ‘दलाली सिस्टम’ पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सीएमओ को कार्रवाई करने के निर्देश दिये है। जिसमें गोल्ड हॉस्पिटल और जनता हॉस्पिटल के नाम शामिल होने की जानकारी मिली हैं।

‘दलाली सिस्टम’ के इस गंभीर प्रकरण ने पूरे स्वास्थ्य महकमे को झकझोर कर रख दिया है। वर्षों से चले आ रहे इस ‘दलाली सिस्टम’ पर अब जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बड़ी कार्रवाई की पहल की है।


यह भी पढ़ें: Kushinagar News: पत्रकार और व्यवसायी को धमकाने वाला कथित एके47 गैंग का सदस्य गिरफ्तार


दलाल मरीजों को बहला-फुसलाकर निजी अस्पतालों में भेज देते हैं। सूत्रों के मुताबिक, जिलाधिकारी को लंबे समय से इस गोरखधंधे की जानकारी मिल रही थी। उन्होंने निगरानी के निर्देश भी दिए थे और अंततः सबूतों के साथ दलालों का खेल उजागर कर दिया गया।

दो अस्पतालों निजी अस्पताल और 9 लोगों के नाम

इस मामले में दो निजी अस्पताल और कुल 9 लोगों के नाम सामने आए हैं। गोल्ड हॉस्पिटल से जुड़े सतेन्द्र मधुकर, निखिल मधुकर, व एक अज्ञात और जनता हॉस्पिटल से जुड़े रामचरण पटेल ,सिकन्दर, रामचंद्र और छोटेलाल कुशवाहा शामिल है।


यह भी पढ़ें: कुशीनगर में धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़: 8 आरोपी गिरफ्तार, युवती सकुशल बरामद


दो आशा कार्यकर्तियों के की भी नाम शामिल

इस दलाली सिस्टम में दो आशा कार्यकर्ती पार्वती व उषा के भी नाम शामिल है जिसे लेकर स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप मच गया है। इस मामले में जांच समिति भी गठित की गई है।

बता दें कि डीएम ने जैसे ही नामों की सूची सीएमओ को सौंपी, पूरे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आमतौर पर यह जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की होती है, लेकिन बार-बार अनदेखी के चलते जिलाधिकारी को स्वयं हस्तक्षेप करना पड़ा।

सीएमओ ने गठित की जांच कमेटी

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) श्रीकांत शुक्ला ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच कमेटी गठित कर दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जनस्वराज हिन्दी के व्हाट्सएप्प चैनल को जॉइन करने के लिए क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029VaQgHyfIt5s2hEWgPc0F

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.