Latest News

65 पाउच अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, एक बाल अपचारी अभिरक्षा में

सेवराई (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर थाना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए 65 पाउच देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं उसके साथ मौजूद एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार 24 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक सत्येन्द्र सिंह चन्देल अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान रेलवे क्रॉसिंग के समीप ग्राम गहमर में पिन्टू राजभर (21) पुत्र बाढू राजभर निवासी चिनगी दीवान चकवा, थाना गहमर तथा उसके साथ एक बाल अपचारी को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 65 पाउच अवैध देशी शराब बरामद हुई।
बरामदगी के आधार पर गहमर थाने में मु0अ0सं0 143/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई, जबकि बाल अपचारी के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की गई।
प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पिन्टू राजभर के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत पूर्व में भी एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सत्येन्द्र सिंह चन्देल एवं गहमर थाना पुलिस टीम की प्रमुख भूमिका रही।

_____________________________________________________________________________________________ जनस्वराज हिंदी की संपादक प्रगति गुप्ता एक पत्रकार के साथ ही लेखिका भी हैं। सामाजिक विषयों, मानवीय संवेदनाओं और समकालीन मुद्दों पर उनकी लेखनी विशेष पहचान रखती है। 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' उनकी साहित्यिक अभिव्यक्ति का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। अभी खरीदें यदि आप ऐसी कविताएं पढ़ना चाहते हैं जो दिल को छू जाएं और मन में नई ऊर्जा भर दें, तो 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' आपके लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है। यह पुस्तक Amazon पर उपलब्ध है। आज ही अपनी प्रति मंगवाएं और शब्दों की इस संवेदनशील यात्रा का हिस्सा बनें। निचे लिंक पर क्लिक कर आर्डर करें. Purchase 'आवाज़ें ज़िंदा हैं'

Don't try, this is illigal.