नीट पेपर लीक मामले में हिरासत में लिए गए लोगों को तत्काल रिहा करे सरकार: ओमप्रकाश सिंह

सेवराई। दिल्ली में नीट पेपर लीक मामले को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। जमानियां विधायक एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए हिरासत में लिए गए सभी लोगों को तत्काल रिहा करने की मांग की है।
ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे अहिंसात्मक प्रदर्शन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया जाना बेहद निंदनीय है। उन्होंने एक दिन पूर्व प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए छात्र-छात्राओं और युवाओं को भी तत्काल रिहा करने की मांग की। साथ ही प्रदर्शन के दौरान घायल हुए लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही।
पूर्व मंत्री ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक प्रकरण से देश के लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है और इसकी नैतिक जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।
उन्होंने प्रदर्शन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि युवाओं की आवाज को बलपूर्वक दबाने का प्रयास लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है।
_____________________________________________________________________________________________ जनस्वराज हिंदी की संपादक प्रगति गुप्ता एक पत्रकार के साथ ही लेखिका भी हैं। सामाजिक विषयों, मानवीय संवेदनाओं और समकालीन मुद्दों पर उनकी लेखनी विशेष पहचान रखती है। 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' उनकी साहित्यिक अभिव्यक्ति का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। अभी खरीदें यदि आप ऐसी कविताएं पढ़ना चाहते हैं जो दिल को छू जाएं और मन में नई ऊर्जा भर दें, तो 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' आपके लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है। यह पुस्तक Amazon पर उपलब्ध है। आज ही अपनी प्रति मंगवाएं और शब्दों की इस संवेदनशील यात्रा का हिस्सा बनें। निचे लिंक पर क्लिक कर आर्डर करें. Purchase 'आवाज़ें ज़िंदा हैं'