स्कूल चलो अभियान’ के तहत निकली गई जागरूकता रैली,छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने मिलकर गांव-गांव जाकर पहुंचाया शिक्षा का संदेश

अजित कुमार सिंह 

नगसर । पी एम श्री विद्यालय नगसर नेवाजुराय में सोमवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत एक जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने मिलकर गांव-गांव जाकर शिक्षा का संदेश पहुंचाया, जिसका उद्देश्य जन-जागरूकता बढ़ाना था।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय राय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर आसपास के गांवों, गलियों और बस्तियों से गुजरी। रैली में शामिल बच्चों ने “हर घर शिक्षा की ज्योति” और “बच्चे पढ़ेंगे, देश बढ़ेगा” जैसे नारों वाले पोस्टर प्रदर्शित किए, जिन्होंने ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया।रैली के दौरान शिक्षकों ने घर-घर जाकर अभिभावकों को पंपलेट वितरित किए। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराने और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की। शिक्षकों ने सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, ड्रेस, मध्याह्न भोजन और अन्य सुविधाओं की जानकारी भी दी, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति विश्वास बढ़ा।प्रधानाध्यापक संजय राय ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हर बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और समाज में एक सकारात्मक शैक्षिक वातावरण तैयार करना है।रैली के समापन पर सभी छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को शिक्षा को जीवन का आधार बनाने तथा अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का संकल्प दिलाया गया।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक संजय राय, सहायक अध्यापक रामेंद्र राय,नवीन सिंह,अनवर अली, राजकुमार सिंह, उर्मिला देवी,नीता राय सहित अन्य शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.