Kushinagar News: पत्रकार और व्यवसायी को धमकाने वाला कथित एके47 गैंग का सदस्य गिरफ्तार

Kushinagar News (Chandan Sharma): पत्रकार प्रभंस विश्वकर्मा को फेसबूक पोस्ट पर कमेंट कर धमकाने वाला, कथित रूप से एके47 गैंग के नाम पर धमकी देने वाला आर्यन उपाध्याय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

एके47 गैंग के नाम पर आर्यन उपाध्याय ने एक स्वर्ण व्यवसाई को फोन व वाट्सएप पर 5 करोड़ की फिरौती मांगने, बच्चे को उठाने और हत्या करने की धमकी भी दिया था। पत्रकार और फिर स्वर्ण व्यवसायी को धमकाने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। हालांकि पत्रकार प्रभंस विश्वकर्मा के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने में हीला-हवाली की थी।


यह भी पढ़ें: Kushinagar News: पत्रकार प्रभंस विश्वकर्मा को AK-47 गैंग से जान से मारने की धमकी


पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने धमकी देने वाले को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया। रविवार को कोतवाली पडरौना, थाना नेबुआ नौरंगिया, स्वाट, साइबर तथा सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम आर्यन उपाध्याय पुत्र ध्रुप नरायन उपाध्याय निवासी सरपतही बुजुर्ग थाना नेबुआ नौरंगिया को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे में अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्त आर्यन ने बताया कि एके47 नाम से कोई गैंग नहीं है जिसमें वह शामिल है। उसने सिर्फ दराने के उद्देश्य से आवेश में आकर लोगों को ढंकीय दिया था।


जनस्वराज हिन्दी के व्हाट्सएप्प चैनल को जॉइन करने के लिए क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029VaQgHyfIt5s2hEWgPc0F


गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पड़रौना हर्षवर्धन सिंह, स्वाट टीम के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मनोज पंत, थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह थाना नेबुआ नौरंगिया की टीम शामिल रही।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.