मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए आवेदन करें पात्र परिवार, 31 जुलाई को होगा आयोजन
…..समाज कल्याण अधिकारी ने अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों से योजना का लाभ उठाने की अपील की….
सेवराई। भदौरा ब्लॉक के समाज कल्याण अधिकारी दिव्यांश राय ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों से अधिक से अधिक आवेदन करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि आगामी 31 जुलाई को जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन प्रस्तावित है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है।
दिव्यांश राय ने बताया कि योजना का लाभ उन परिवारों को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम है। पात्र अभ्यर्थी अपने आवेदन के साथ आय, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की प्रति, वर एवं वधू के आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसकी प्रति समाज कल्याण विभाग, भदौरा कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र लाभार्थी को 65 हजार रुपये की सहायता राशि तथा उपहार स्वरूप आवश्यक गृहस्थी का सामान भी प्रदान किया जाता है। समाज कल्याण अधिकारी ने क्षेत्र के पात्र, गरीब एवं निराश्रित परिवारों से समय रहते आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
_____________________________________________________________________________________________ जनस्वराज हिंदी की संपादक प्रगति गुप्ता एक पत्रकार के साथ ही लेखिका भी हैं। सामाजिक विषयों, मानवीय संवेदनाओं और समकालीन मुद्दों पर उनकी लेखनी विशेष पहचान रखती है। 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' उनकी साहित्यिक अभिव्यक्ति का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। अभी खरीदें यदि आप ऐसी कविताएं पढ़ना चाहते हैं जो दिल को छू जाएं और मन में नई ऊर्जा भर दें, तो 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' आपके लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है। यह पुस्तक Amazon पर उपलब्ध है। आज ही अपनी प्रति मंगवाएं और शब्दों की इस संवेदनशील यात्रा का हिस्सा बनें। निचे लिंक पर क्लिक कर आर्डर करें. Purchase 'आवाज़ें ज़िंदा हैं'