Latest News

गोवंश तस्करी पर गहमर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गोवंश मुक्त एक तस्कर गिरफ्तार,

पिकअप, चापड़, मोबाइल व नकदी बरामद; चार अन्य आरोपियों की तलाश

सेवराई (गाजीपुर)। जनपद में अपराध एवं गोवंश तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार ले जाए जा रहे तीन गोवंशों को मुक्त कराया है। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर गोवंशों से लदी टाटा एस गोल्ड मिनी ट्रक, अवैध लोहे का चापड़, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। मामले में चार अन्य आरोपियों को नामजद कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी के नेतृत्व में शनिवार देर रात कनाल नहर पुलिया के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर यूपी-61 बीटी-9053 नंबर की टाटा एस गोल्ड मिनी ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में एक जर्सी गाय और दो देशी बछियों सहित कुल तीन गोवंश रस्सियों से क्रूरता पूर्वक बांधकर बिहार ले जाए जा रहे थे।
पुलिस ने वाहन चालक अरमान पुत्र अलाउद्दीन, निवासी जलालाबाद मोड़, थाना दुल्लहपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोवंशों की खरीद-फरोख्त कर बिहार में बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके बयान के आधार पर चार अन्य आरोपियों को नामजद करते हुए उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गहमर थाने में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मुक्त कराए गए तीनों गोवंशों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हुई इस कार्रवाई को गोवंश तस्करी के विरुद्ध गहमर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

_____________________________________________________________________________________________ जनस्वराज हिंदी की संपादक प्रगति गुप्ता एक पत्रकार के साथ ही लेखिका भी हैं। सामाजिक विषयों, मानवीय संवेदनाओं और समकालीन मुद्दों पर उनकी लेखनी विशेष पहचान रखती है। 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' उनकी साहित्यिक अभिव्यक्ति का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। अभी खरीदें यदि आप ऐसी कविताएं पढ़ना चाहते हैं जो दिल को छू जाएं और मन में नई ऊर्जा भर दें, तो 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' आपके लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है। यह पुस्तक Amazon पर उपलब्ध है। आज ही अपनी प्रति मंगवाएं और शब्दों की इस संवेदनशील यात्रा का हिस्सा बनें। निचे लिंक पर क्लिक कर आर्डर करें. Purchase 'आवाज़ें ज़िंदा हैं'

Don't try, this is illigal.