भदौरा में वृहद वृक्षारोपण अभियान, ग्राम प्रधान के नेतृत्व में लगाए गए 200 पौधे


सेवराई। वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत भदौरा में ग्राम प्रधान प्रदीप राजभर के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए करीब 150 से 200 पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान प्रदीप राजभर ने कहा कि भदौरा बस स्टैंड के समीप विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने क्षेत्र के किसानों एवं ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील करते हुए कहा कि अपने खेत-खलिहान, गांव तथा अन्य खाली स्थानों पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें।
उन्होंने कहा कि पौधे केवल लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है। यदि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सकेगा।
इस अवसर पर अखिलेश कुमार गौतम, विवेक सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
_____________________________________________________________________________________________ जनस्वराज हिंदी की संपादक प्रगति गुप्ता एक पत्रकार के साथ ही लेखिका भी हैं। सामाजिक विषयों, मानवीय संवेदनाओं और समकालीन मुद्दों पर उनकी लेखनी विशेष पहचान रखती है। 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' उनकी साहित्यिक अभिव्यक्ति का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। अभी खरीदें यदि आप ऐसी कविताएं पढ़ना चाहते हैं जो दिल को छू जाएं और मन में नई ऊर्जा भर दें, तो 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' आपके लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है। यह पुस्तक Amazon पर उपलब्ध है। आज ही अपनी प्रति मंगवाएं और शब्दों की इस संवेदनशील यात्रा का हिस्सा बनें। निचे लिंक पर क्लिक कर आर्डर करें. Purchase 'आवाज़ें ज़िंदा हैं'