सेवराई के एसडीएम संजय यादव का प्रतापगढ़ स्थानांतरण

 

 

सेवराई। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी पीसीएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची में सेवराई के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) संजय यादव का गैर जनपद प्रतापगढ़ स्थानांतरण कर दिया गया है। स्थानांतरण की सूचना मिलते ही तहसील परिसर एवं क्षेत्र में इसकी चर्चा शुरू हो गई।

 

अपने कार्यकाल के दौरान एसडीएम संजय यादव ने प्रशासनिक कार्यों के साथ जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता दी। वे आमजन के बीच अपने सहज, मिलनसार एवं कुशल कार्यशैली के लिए जाने जाते रहे। फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और समयबद्ध कार्रवाई कराने की उनकी कार्यप्रणाली की सराहना होती रही।

 

वह 11 अगस्त 25 से सेवराई में बतौर एसडीएम तैनात रहे। 11 महीने के कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई लोक कल्याणकारी कार्य से जनता के दिलो पर राज किया। शासन के आदेश के बाद उनके स्थानांतरण पर तहसील कर्मियों, अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय लोगों ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, अब लोगों की नजरें इस बात पर हैं कि सेवराई तहसील में नए उपजिलाधिकारी के रूप में किस अधिकारी की तैनाती की जाती है।

Don't try, this is illigal.