Latest News

स्कूल चलो अभियान’ के तहत निकली जागरूकता रैली, खंड शिक्षा अधिकारी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सेवराई। तहसील के परिषदीय विद्यालय में बुधवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह पटेल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस रैली का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों और ग्रामीणों को बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन और उनकी नियमित उपस्थिति के लिए जागरूक करना था। इसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सिंह, शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

रैली के दौरान बच्चों ने ‘सब पढ़ें, सब बढ़ें’ जैसे नारे लगाए। उन्होंने बाजार में भ्रमण कर शिक्षा के महत्व का संदेश दिया। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह पटेल ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और उनकी शिक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

कार्यक्रम का समापन विद्यालय परिसर में हुआ। विद्यालय परिवार ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर चंदन पांडेय, सत्य प्रकाश पांडेय, सुनील कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं।

_____________________________________________________________________________________________ जनस्वराज हिंदी की संपादक प्रगति गुप्ता एक पत्रकार के साथ ही लेखिका भी हैं। सामाजिक विषयों, मानवीय संवेदनाओं और समकालीन मुद्दों पर उनकी लेखनी विशेष पहचान रखती है। 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' उनकी साहित्यिक अभिव्यक्ति का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। अभी खरीदें यदि आप ऐसी कविताएं पढ़ना चाहते हैं जो दिल को छू जाएं और मन में नई ऊर्जा भर दें, तो 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' आपके लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है। यह पुस्तक Amazon पर उपलब्ध है। आज ही अपनी प्रति मंगवाएं और शब्दों की इस संवेदनशील यात्रा का हिस्सा बनें। निचे लिंक पर क्लिक कर आर्डर करें. Purchase 'आवाज़ें ज़िंदा हैं'

Don't try, this is illigal.