Latest News

भदौरा ब्लॉक के नए बीडीओ अमित कुमार शाह ने संभाला कार्यभार, हुआ भव्य स्वागत

oplus_131072
oplus_131072

सेवराई (गाजीपुर)। भदौरा विकास खंड के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के.के. सिंह के वाराणसी स्थानांतरण के बाद नवागत बीडीओ अमित कुमार शाह ने गुरुवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि औरंगजेब खान सहित ब्लॉक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें फूल-माला और बुके भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि औरंगजेब खान ने नवागत बीडीओ का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और विकास कार्यों को गति देने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध ढंग से पहुंचे, इसके लिए जनप्रतिनिधि और प्रशासन मिलकर कार्य करेंगे।

नवागत बीडीओ अमित कुमार शाह ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पारदर्शिता, टीम भावना और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया, ताकि क्षेत्र के विकास को नई गति मिल सके।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक परिसर में सौहार्दपूर्ण माहौल रहा और सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवागत बीडीओ को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर एडीओ आई एस बी जगदीश केसरी, एडीओ पंचायत सुरेश प्रसाद, जेई परवीन कुमार, एडीओ समाज कल्याण दिव्यांश राय,ग्राम प्रधान राम प्रवेश मौर्य, राम इकबाल यादव ,ग्राम पंचायत अधिकारी कमलकांत सिंह, समीर राय, नितेश कुमार, जोखन कुशवाहा,अशोक यादव, नवीन यादव, राम नगीना, संगीता कुशवाहा,नीलू राय सौरभ मिश्रा, आलोक पांडे,अशोक सिंह,मिनहाज खान,राजा खान,इरफान खान सहित ब्लॉक कर्मचारी उपस्थित रहे।

_____________________________________________________________________________________________ जनस्वराज हिंदी की संपादक प्रगति गुप्ता एक पत्रकार के साथ ही लेखिका भी हैं। सामाजिक विषयों, मानवीय संवेदनाओं और समकालीन मुद्दों पर उनकी लेखनी विशेष पहचान रखती है। 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' उनकी साहित्यिक अभिव्यक्ति का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। अभी खरीदें यदि आप ऐसी कविताएं पढ़ना चाहते हैं जो दिल को छू जाएं और मन में नई ऊर्जा भर दें, तो 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' आपके लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है। यह पुस्तक Amazon पर उपलब्ध है। आज ही अपनी प्रति मंगवाएं और शब्दों की इस संवेदनशील यात्रा का हिस्सा बनें। निचे लिंक पर क्लिक कर आर्डर करें. Purchase 'आवाज़ें ज़िंदा हैं'

Don't try, this is illigal.