Latest News

भदौरा ब्लॉक में डीएम अनुपम शुक्ला का औचक निरीक्षण, स्वयं सहायता समूहों की आय बढ़ाने पर जोर

….पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, राशन दुकान आवंटन में लापरवाही पर अधिकारियों को लगाई फटकार…..

सेवराई (गाजीपुर)। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने मंगलवार को भदौरा विकास खंड मुख्यालय का औचक निरीक्षण कर विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद कर उनके उत्पादों का अवलोकन किया और समूहों को स्वरोजगार से जोड़ते हुए उनकी आय बढ़ाने के लिए नए अवसर विकसित करने के निर्देश दिए। वहीं ब्लॉक परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा उचित दर की दुकान के लंबित आवंटन पर संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत दोपहर करीब ढाई बजे भदौरा ब्लॉक पहुंचे जिलाधिकारी का स्वागत खंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि औरंगजेब खान ने किया। इसके बाद उन्होंने आंगनबाड़ी एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। महिलाओं द्वारा तैयार हस्तशिल्प, खाद्य एवं अन्य उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना करते हुए उन्होंने उनकी बेहतर पैकेजिंग, ब्रांडिंग और बाजार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समूहों के उत्पादों को स्थानीय बाजारों के साथ-साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भी जोड़ने की दिशा में प्रभावी पहल की जाए।
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की मजबूत आधारशिला हैं। उन्होंने बताया कि जिले में इस वर्ष 2,000 स्वयं सहायता समूहों के गठन का लक्ष्य निर्धारित है, जबकि अब तक लगभग 200 समूहों का गठन किया जा चुका है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य समयबद्ध ढंग से पूरा करने, अधिक से अधिक महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने तथा बैंक ऋण एवं प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीडीपीओ कार्यालय परिसर में आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ केवल पर्यावरण नहीं बचाता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखता है।” उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से पौधरोपण के साथ उसकी नियमित देखभाल सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया।
इस दौरान खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा में उचित दर की दुकान का आवंटन लंबे समय से लंबित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक को कड़ी फटकार लगाते हुए प्रक्रिया तत्काल पूर्ण करने तथा अनावश्यक विलंब के लिए जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एडीओ आईएसबी जगदीश केशरी, एडीओ पंचायत सुरेश प्रसाद, मुख्य सेविका रिचा कुमारी, अंजलि कुमारी, नेहा कुमारी, एडीओ समाज कल्याण दिव्यांश राय, जेई प्रवीण कुमार, बीएमएम निधि उपाध्याय, सुनीता सिंह, कौशल कुमार, सचिव के.के. सिंह, समीर राय, अशोक यादव, नगीना राम, राजीव शर्मा, संगीता कुशवाहा, नीलू राय, नितेश कुमार,जोखन कुशवाहा,आलोक पाण्डेय,सौरभ मिश्रा,

oplus_131072

ग्राम प्रधान प्रदीप राजभर, नरेंद्र सिंह, मिनहाज खान सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

_____________________________________________________________________________________________ जनस्वराज हिंदी की संपादक प्रगति गुप्ता एक पत्रकार के साथ ही लेखिका भी हैं। सामाजिक विषयों, मानवीय संवेदनाओं और समकालीन मुद्दों पर उनकी लेखनी विशेष पहचान रखती है। 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' उनकी साहित्यिक अभिव्यक्ति का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। अभी खरीदें यदि आप ऐसी कविताएं पढ़ना चाहते हैं जो दिल को छू जाएं और मन में नई ऊर्जा भर दें, तो 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' आपके लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है। यह पुस्तक Amazon पर उपलब्ध है। आज ही अपनी प्रति मंगवाएं और शब्दों की इस संवेदनशील यात्रा का हिस्सा बनें। निचे लिंक पर क्लिक कर आर्डर करें. Purchase 'आवाज़ें ज़िंदा हैं'

Don't try, this is illigal.