कंपोजिट विद्यालय विशुनपुरा में 72 विद्यार्थियों को निःशुल्क कॉपियां वितरित की गईं

 

नगसर । कंपोजिट विद्यालय विशुनपुरा में शुक्रवार को 72 विद्यार्थियों को निःशुल्क कॉपियां वितरित की गईं। यह पहल एचडीएफसी एवं आईसीआईसीआई आरयू लोन्स के सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई।कार्यक्रम में सेल्स मैनेजर अजय कुमार पाण्डेय, उज्ज्वल उपाध्याय और सेल्स ऑफिसर संदीप कुमार गौड़ ने विद्यार्थियों को कॉपियां सौंपी। इस दौरान अजय कुमार पाण्डेय ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि परिषदीय विद्यालयों के छात्रों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने का लक्ष्य उनकी पढ़ाई को सुगम बनाना है।पाण्डेय ने कहा कि शिक्षा जीवन की अमूल्य धरोहर है और सफलता के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि ये बच्चे भविष्य में शिक्षा के बल पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि एक शिक्षित समाज ही मजबूत और विकसित राष्ट्र की आधारशिला होता है। इसलिए, प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।इस अवसर पर विशिष्ट बीटीसी एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष सुधाकर सिंह, प्रधानाध्यापक संत कुमार गुप्ता, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुधीर कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, अरशद हसन, मंगल दीप सिंह और धर्मेंद्र कन्नौजिया सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.