Gorakhpur NewsLatest NewsSahitya

Gorakhpur News : 2026 का अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव गोरखपुर में ही होगा

डॉ. सरिता मुधु ने कहा कि वर्ष 2026 में गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव होगा। इस महोत्सव में पूरी दुनिया से भोजपुरी से जुड़े लोग शामिल होंगे।

Gorakhpur News : मॉरिशस के पूर्व उप प्रधानमंत्री हरीश बुधु की पत्नी एवं भोजपुरी स्पिकिंग यूनियन की पूर्व अध्यक्ष डॉ. सरिता मुधु ने कहा कि वर्ष 2026 में गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव होगा। इस महोत्सव में पूरी दुनिया से भोजपुरी से जुड़े लोग शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि वह इसके लिए एक बड़ी टीम बनाने में जुटी हुई है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि भारत और मॉरिशस के बीच खून का रिश्ता है। हमारे पूर्वज वर्ष 1834 में गिरमिटिया मजदूर के रूप में भारत से मॉरिशस गए थे और अपनी मेहनत से मॉरिशस को समृद्ध बनाया।

अंतराष्ट्रीय भोजपुरी संगोष्ठी 2024 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आई थीं। मंगलवार सुबह उन्होंने भाई संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राकेश श्रीवास्तव एवं सीपीएन गुप्ता के साथ गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन किया।

डॉ0 सरिता बुधु ने बताया कि उनके पूर्वज बलिया के दौरापुर गांव के निवासी थे। पति राजनीति में ही व्यस्त रहते हैं लेकिन मैं सांस्कृति एवं सामाजिक कार्यों में अपना समय देती हूं। मॉरिशस में करीब 150 से परिवार भारत से गए हैं इनसे ज्यादातर पूर्वांचल के लोग हैं।

_____________________________________________________________________________________________ जनस्वराज हिंदी की संपादक प्रगति गुप्ता एक पत्रकार के साथ ही लेखिका भी हैं। सामाजिक विषयों, मानवीय संवेदनाओं और समकालीन मुद्दों पर उनकी लेखनी विशेष पहचान रखती है। 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' उनकी साहित्यिक अभिव्यक्ति का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। अभी खरीदें यदि आप ऐसी कविताएं पढ़ना चाहते हैं जो दिल को छू जाएं और मन में नई ऊर्जा भर दें, तो 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' आपके लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है। यह पुस्तक Amazon पर उपलब्ध है। आज ही अपनी प्रति मंगवाएं और शब्दों की इस संवेदनशील यात्रा का हिस्सा बनें। निचे लिंक पर क्लिक कर आर्डर करें. Purchase 'आवाज़ें ज़िंदा हैं'

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.