Latest News

कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा

अजित कुमार सिंह 

स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


नगसर। शासन के निर्देश पर सोमवार को कम्पोजिट विद्यालय विशुनपुरा में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम ने किया। इस दौरान बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।
‘कृमि मुक्त बच्चा, स्वस्थ बच्चा’ का संदेश देते हुए बच्चों को उनकी उम्र के अनुसार एल्बेंडाजोल की कृमिनाशक दवा खिलाई गई। साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। अभियान स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से संचालित हुआ।
शिक्षकों ने बताया कि कृमि संक्रमण से बच्चों में भूख की कमी, कमजोरी, कुपोषण और एनीमिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से हाथ धोने, साफ पानी पीने, नाखूनों की सफाई रखने और स्वच्छ भोजन का सेवन करने की सलाह दी।
विद्यालय परिवार ने बच्चों से स्वच्छता को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक संत कुमार गुप्ता, सुधाकर सिंह, विनोद सिंह, डेजी शर्मा, मंगल दीप सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, अरशद हसन, अजीत, धर्मेंद्र कन्नौजिया, मिथलेश सिंह, यशोदा पाल सहित शिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

_____________________________________________________________________________________________ जनस्वराज हिंदी की संपादक प्रगति गुप्ता एक पत्रकार के साथ ही लेखिका भी हैं। सामाजिक विषयों, मानवीय संवेदनाओं और समकालीन मुद्दों पर उनकी लेखनी विशेष पहचान रखती है। 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' उनकी साहित्यिक अभिव्यक्ति का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। अभी खरीदें यदि आप ऐसी कविताएं पढ़ना चाहते हैं जो दिल को छू जाएं और मन में नई ऊर्जा भर दें, तो 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' आपके लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है। यह पुस्तक Amazon पर उपलब्ध है। आज ही अपनी प्रति मंगवाएं और शब्दों की इस संवेदनशील यात्रा का हिस्सा बनें। निचे लिंक पर क्लिक कर आर्डर करें. Purchase 'आवाज़ें ज़िंदा हैं'

Don't try, this is illigal.