गहमर रेलवे स्टेशन पर युवक का शव फंदे से लटका मिला, पहचान नहीं हुई

….प्लेटफॉर्म संख्या-2 के यात्री शेड के पिलर से लटका मिला शव, जीआरपी ने कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरू की….
सेवराई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेल खंड के गहमर रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह अप प्लेटफार्म पर यात्री सेड के पिलर से एक युवक का फंदे से लटकता हुआ शव मिलने पर सनसनी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही यात्रियों सहित स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पहुंची जीआरपी ने शव को नीचे उतारकर दिलदारनगर भेजवाया।
जानकारी अनुसार गहमर रेलवे स्टेशन के मौजूद आरपीएफ कर्मियों को सोमवार की सुबह सूचना मिली कि एक युवक का शव प्लेटफार्म नंबर दो पर फुट ओवर ब्रिज के पास बने यात्री सेड के पिलर से एक 27 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटक रहा है। इसकी सूचना आरपीएफ ने जीआरपी को दी। जीआरपी के जवानों ने शव को फंदे से नीचे उतारा। युवक नीले रंग का जींस एवं काले रंग का शर्ट पहना हुआ था उसके पास से कोई भी आईडी नही बरामद हुई। घटना के बाद यात्रा करने वाले यात्रियों सहित स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस कर्मियों ने शव का शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। इसके बाद जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गाजीपुर मॉर्चरी हाउस भिजवा दिया। घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह का चर्चाओं का बाजार गर्म है।
इस संबंध में दिलदारनगर जीआरपी चौकी इंचार्ज अश्वनी कुमार पटेल ने बताया कि मामला संज्ञान में है शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल शव को मॉर्चरी हाउस गाजीपुर भिजवा दिया गया है।
_____________________________________________________________________________________________ जनस्वराज हिंदी की संपादक प्रगति गुप्ता एक पत्रकार के साथ ही लेखिका भी हैं। सामाजिक विषयों, मानवीय संवेदनाओं और समकालीन मुद्दों पर उनकी लेखनी विशेष पहचान रखती है। 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' उनकी साहित्यिक अभिव्यक्ति का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। अभी खरीदें यदि आप ऐसी कविताएं पढ़ना चाहते हैं जो दिल को छू जाएं और मन में नई ऊर्जा भर दें, तो 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' आपके लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है। यह पुस्तक Amazon पर उपलब्ध है। आज ही अपनी प्रति मंगवाएं और शब्दों की इस संवेदनशील यात्रा का हिस्सा बनें। निचे लिंक पर क्लिक कर आर्डर करें. Purchase 'आवाज़ें ज़िंदा हैं'