खण्ड विकास अधिकारी भदौरा ने निर्माणाधीन पंचायत भवन व आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर जताया संतोष

 

सेवराई (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के अंतर्गत खंड विकास अधिकारी भदौरा अमित कुमार शाह ने सेवराई गांव पहुंचकर निर्माणाधीन पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति तथा साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अधिकांश निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए, जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।

 

निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी ने निर्माणाधीन नवीन पंचायत भवन का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने भवन के आसपास उपलब्ध भूमि का भी निरीक्षण किया, जहां जगह की कुछ कमी महसूस हुई। इस संबंध में ग्राम प्रधान ने बताया कि पंचायत भवन का निर्माण स्वीकृत बजट एवं शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जा रहा है। इस पर बीडीओ अमित कुमार शाह ने कार्य पर संतोष जताते हुए निर्माण कार्य को पूरी गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुसार समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए।

 

इसके बाद उन्होंने गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी देख उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और ग्राम प्रधान को तत्काल साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों एवं महिलाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण संस्थान है, इसलिए परिसर की स्वच्छता और रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

 

खंड विकास अधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए समय से पूर्ण कराया जाए तथा परिसर की साफ-सफाई एवं रखरखाव की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.