Gorakhpur News: सावन के अंतिम सोमवार शिवालयों में उमड़ी भीड़, कांवर, बेलपत्रादि के साथ दिखे श्रद्धालु

गोरखपुर (चन्दन शर्मा): सावन माह के अंतिम सोमवार को गोरखपुर के अलग-अलग शिवालयों में जमकर भीड़ लगी रही। श्रद्धालु जल, भांग-धतूरे, बेलपत्र, चन्दन आदि से शिवलिंग की पूजा अर्चन करते हुए नजर आए।

पिपराइच के मोटेश्वरनाथ मंदिर सहित क्षेत्र के शिवालयों में आस्था का जन सैलाव उमड़ पड़ा। भोर से ही भक्तों ने हर-हर महादेव का जयघोष कर भोले नाथ का जलाभिषेक, पूजा-अर्चन करने के लिए कतार में लगे रहे।


यह भी पढ़ें: Gorakhpur News: एसएसपी ने 27 उपनिरीक्षकों का किया स्थानांतरण, कई हुए लाइन हाजिर


सावन के महीने का अंतिम सोमवार के चलते हर शिवालय भीड़युक्त रहा। सावन भोलेनाथ का महिना है। हिन्दू धर्म के अनुसार शिवालयों में सोमवार को भोले नाथ की विशेष पूजा अर्चना की जाती है।

अंतिम सोमवार होने के कारण मोटेश्वरनाथ मंदिर में कांवड़ियों सहित क्षेत्रीय भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। एक किमी तक लगी लाईन में भक्त हर‌ हर महादेव के जयकारे लगाते रहे।

वहीं कुनराघाट के झारखंडी महादेव में भी भक्तों की लंबी कतार देखने को मिली। नजाकत कवारियों के साथ नारंगी रंग के वस्त्र में नजर आए। महिलाओं ने भी भगवान की जलाभिषेक के साथ पूजा-अर्चना किया।


यह भी पढ़ें: Gorakhpur News: आनंदमार्ग में “पापस्य कारण त्रयम्” विषयक सेमिनार का समापन


वहीं बच्चें माथे पर चन्दन का तिलक, त्रिपुंड बनाकर त्रिशूल का चिन्ह और भोले आदि लिखे हुए दिखे। सभी भगवान शंकर की भक्ति में शराबोर नजर आ रहे थे।

भक्तों ने जलाभिषेक के साथ फूल, बेलपत्र, धतुरा, धूप-दीप,नैवेद्य अर्पित कर मनोवांछित फल प्राप्त करने और परिवार के कुशलता की कामना की।

वर्दी के साथ-साथ सादे लिबास में भी पुलिस नजर आई। भारी संख्या में पुलिस बल के अलावा एनसीसी कैडेट्स, शिव सेवा समिति तथा सीसीटीवी कैमरे से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी होती रही।

जनस्वराज हिन्दी के व्हाट्सएप्प चैनल को जॉइन करने के लिए क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029VaQgHyfIt5s2hEWgPc0F

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.