Gorakhpur NewsLatest News

Gorakhpur News: आनंदमार्ग में “पापस्य कारण त्रयम्” विषयक सेमिनार का समापन

गोरखपुर: दक्षिणी बेतियाहाता स्थित आनंदमार्ग जागृति केंद्र में तीन दिवसीय सेमिनार के अंतिम दिन “पापस्य कारण त्रयम्” विषय पर चर्चा करते हुए आचार्य मेघदीपानन्द अवधूत ने बताया कि अभाव, आधिक्य और अवरोध पाप के मुख्य कारण हैं।

उन्होंने बताया कि पातकी, अतिपातकी और महापातकी तीन प्रकार के पापी होते हैं, और सीता हरण के लिए साधुवेश का दुरुपयोग करने वाले रावण को उदाहरण स्वरूप “महापातकी” बताया।


यह भी पढ़ें: Gorakhpur News: सहजनवा में पढ़ाई की जगह घास छिल रहे हैं बच्चे


आचार्य ने यह भी कहा कि पुण्य के लिए मन की पवित्रता आवश्यक है, जिसे यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा और ध्यान के अभ्यास से प्राप्त किया जा सकता है।

समापन सत्र में आचार्य राघवानन्द अवधूत, अवधूतिका आनंदवेदिता आचार्या, भुक्ति प्रधान संजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ. धनीराम, डॉ. रंजना बागची, डॉ. राकेश, राजेन्द्र, संजय, विवेक, साधना, नंदिनी, पूजा, अनुमाया, बिन्दु, संध्या, संगीता, अर्चना, सृष्टि, कीर्ति तथा चित्रांश सहित गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़ और देवीपाटन मंडल के सैकड़ों आनंदमार्गियों ने उत्साहपूर्वक सम्मिलित होकर सामूहिक साधना और आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त किया।

जनस्वराज हिन्दी के व्हाट्सएप्प चैनल को जॉइन करने के लिए क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029VaQgHyfIt5s2hEWgPc0F

_____________________________________________________________________________________________ जनस्वराज हिंदी की संपादक प्रगति गुप्ता एक पत्रकार के साथ ही लेखिका भी हैं। सामाजिक विषयों, मानवीय संवेदनाओं और समकालीन मुद्दों पर उनकी लेखनी विशेष पहचान रखती है। 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' उनकी साहित्यिक अभिव्यक्ति का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। अभी खरीदें यदि आप ऐसी कविताएं पढ़ना चाहते हैं जो दिल को छू जाएं और मन में नई ऊर्जा भर दें, तो 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' आपके लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है। यह पुस्तक Amazon पर उपलब्ध है। आज ही अपनी प्रति मंगवाएं और शब्दों की इस संवेदनशील यात्रा का हिस्सा बनें। निचे लिंक पर क्लिक कर आर्डर करें. Purchase 'आवाज़ें ज़िंदा हैं'

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.