हर्षोल्लास व आस्था के साथ मनाया गया दशहरा का पर्व

 

 

सेवराई । स्थानीय तहसील क्षेत्र में विजयदशमी (दशहरा) का पर्व मंगलवार को हर्षोल्लास व आस्था के साथ मनाया गया। सेवराई, देवल, अमौरा, लहना, देवकली सहित आसपास के गांवों में भव्य रूप से रावण, कुंभकरण और मेघनाद बध रामलीला का मंचन के साथ ही सेवराई में रावण के पुतला का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा का पर्व मनाया गया। स्थानीय रामलीला मंचन के बाद देर शाम आग की लपटों के बीच जैसे ही रावण का विशालकाय पुतला धराशायी हुआ, मैदान में मौजूद हजारों दर्शकों ने जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान कर दिया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगों ने धार्मिक व सांस्कृतिक उत्सव के माध्यम से एकजुटता और सौहार्द का परिचय दिया। रावण वध कार्यक्रम देखने के लिए बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों की भारी भीड़ मैदान में जुटी रही। स्थानीय युवाओं की टीम ने मंचन को प्रभावशाली बनाने के लिए विशेष तैयारी की थी।
वहीं सेवराई के सतरामगंज बाजार में स्थित आमने सामने आरएस क्लब एवं राज क्लब के दुर्गा पंडालों में भी भक्ति व आस्था का माहौल देर रात तक बना रहा। दोनों पंडालों में माता रानी के भव्य रूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शाम को हुई झमाझम बारिश भी श्रद्धालुओं की आस्था को डिगा नहीं सकी, लोग देर रात तक मां के दर्शन व पूजन में लगे रहे। दुर्गा पंडालों को को दुल्हन की तरह आकर्षक विद्युत सजावट, भक्ति संगीत व सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह ने भी सतरामगंज पहुंचकर आरएस क्लब व राज क्लब दुर्गा पंडालों में माता रानी के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत वे सेवराई में रावण दहन स्थल पर पहुंचे और आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
स्थानीय चौकी प्रभारी विपिन के नेतृत्व में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। छोटे बड़े सभी वाहनों को बैरिकेडिंग कर बाजार में आने जाने पर रोक लगा दिया गया था । पुलिस कर्मियों ने जगह-जगह मुस्तैदी से ड्यूटी निभाई जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सका।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.