सफाई व्यवस्था की खुली पोल, पता ही नही चलता नाला है या जंगल

सेवराई ।तहसील क्षेत्र के भदौरा ब्लॉक अंतर्गत  खजूरी गांव की मुख्य सड़क किनारे बने नाला  में बड़े-बड़े घास उग आए हैं। कही नाली टूटी हुई है जिससे नाले का गंदा पानी लोगो के खेतों में जमा हो रहा है।जो सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। लंबे समय से सफाई न होने के कारण नालि पूरी तरह से झाड़ियों से भर गई हैं। सफाई न होने से दुर्गंध फैलने लगी है।

गांव के निवासी मनउवर खान ने बताया कि महीनों से सफाई नहीं कराई गई है। नालियों में गंदगी और घास-फूस जमने से स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत की लापरवाही से अब सड़क किनारे की नालियां पहचान में भी नहीं आ रही हैं। दासपुर से धीरे-धीरे ढकती जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द सफाई नहीं हुई तो इस गंदे पानी से मच्छरों का खतरा और बढ़ जाएगा। उन्होंने प्रशासन से तुरंत सफाई कराने की मांग की है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.