मृत रागीनी राजभर के परिजनों को शासन से सहायतार्थ पांच लाख की आर्थिक धनराशि मिली

अजित कुमार सिंह

नगसर । स्थानीय क्षेत्र के उजराडीह कम्पोजिट विद्यालय में बीते 6 जुलाई को विद्युत करंट की जद में आने से मृत मासूम रागीनी राजभर पांच वर्ष के परिजनों को शासन ने घटना के तीन‌ महीनें बाद सहायतार्थ पांच लाख की आर्थिक धनराशि जारी कर दी है।शासन के द्वारा धनराशि जारी करने के बाद अब शिक्षा विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मृतक के घर पहुंचकर जरूरी कागजात, और अन्य जानकारी का ब्यौरा इकठ्ठा कर जारी धनराशि को मृतक के पिता के खाते में भेंजने में जुट गये है,वहीं परिजन आर्थिक सहायता जारी होने के बाद शासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।मालूम हो कि क्षेत्र के भरवलियां गाँव निवासी अंकित ( चचेरा भाई) जो उजराडीह कम्पोजिट विद्यालय में पढता था उसके साथ उसकी माझिल पुत्री रागीनी पांच वर्ष नाम लिखाने गई थी,इसी दौरान उसे प्यास लगी,जब वह हैंडपम्प के समीप पहुंची, तो वह लटक रहे विद्युत केबल के चपेट में आ गई थी।
इसके चलते वह झुलस गई,जिसे आननफानन में अध्यापकों ने चिकित्सक के यहाँ ले गये,जिसे देखते ही मृत घोषित कर दिया था,इस हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक की मां मां उषा देवी,पिता भोला राजभर सहित परिजनों में कोहराम मच गया था,इसके बाद परिजन शव लेकर उस दौरान थाने पहुंचे जहाँ उन्होंने तहरीर दी,बाद मामला सुलह समझौता होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया था।इस हादसे के मामलें में उस दौरान बी एस ए ने उस दौरान प्रधानाध्यापक शेषनाथ सिंह को प्रथमदृष्ट्या दोषी मानते हुए संस्पेंड कर दिया था,वहीं शिक्षा विभाग के द्वारा ( अध्यापकों के सहयोग से) मृत मासूम के परिजनों को उस दौरान एक लाख नकद की तत्कालीन सहायता दी थी।मृत मासूम अपने तीन भाई और एक बहन ( चार भाई बहनों ) में माझिल थी।बीईओ अशोक कुमार गौतम ने बताया कि मृत मासूम के परिजनों को शासन की ओर से पांच लाख की आर्थिक सहायता जारी किया गया है,बताया कि धनराशि मृतिका के पिता के खाते में भेंजने की प्रक्रिया जारी है,जो एक दो दिन में भेंज दी जाएगी ।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.