किसान की सर्पदंश से मौत,परिवार वालों की रो-रो कर बुरा हाल

सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के पचौरी गांव में एक किसान की सर्पदंश से मौत हो गई। घर में सोते समय सांप ने उन्हें डसा था, जिसके बाद इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

पचौरी गांव निवासी अशोक कुशवाहा (45) पुत्र चंद्रिका कुशवाहा बीती रात अपने घर में फर्श पर सो रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य रामलीला देखने गए हुए थे। जब वे वापस लौटे, तो अशोक अचेत अवस्था में मिले और उनके पास एक सांप भी देखा गया।

परिजनों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां देर शाम उनकी मृत्यु हो गई
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हल्का लेखपाल पीयूष सिंह ने भी घटना की रिपोर्ट शासन को भेजी है और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। अशोक कुशवाहा के परिवार में उनकी पत्नी किरण, माता मुनिया देवी और बेटी उषा हैं।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.