प्रधान की मौजूदगी में वरिष्ठ नागरिक ने किया सुंदरीकरण कार्यों का लोकार्पण

सेवराई। तहसील क्षेत्र के ग़हमर गांव के सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति हनुमान चौतरा के प्रांगण में हुए विभिन्न कार्यों का शारदीय नवरात्र के नवमी के दिन ग्राम प्रधान बलवंत सिंह बाला की मौजूदगी में गांव के ही ग्रामीण आदित्य सिंह एवं शिवजी सिंह के द्वारा फीता काटकर शुभारंभ हुआ। बता दे कि राज्य वित्त योजना अंतर्गत पंचायत निधि से सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति हनुमान चौतरा के प्रांगण में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य, सीसी चबूतरा का निर्माण कार्य, टालीकरण एवं इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया था जिसका नवरात्र के नवमी के दिन ग्रामीणों की भारी मौजूदगी में गांव के ही वरिष्ठ नागरिक आदित्य सिंह एवं शिवजी सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस संबंध में ग्राम प्रधान बलवंत सिंह ने बताया कि सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति में इंटरलॉकिंग शौचालय सहित कई अन्य जरूरी कार्यों को कराया गया है उक्त अवसर पर पप्पू सिंह,लाल बहादुर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मिथिलेश गहमरी, छांगुर सिंह ,हृदय नारायण सिंह, सोनू सिंह, अजीत सिंह सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.