पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय का जिला समन्वयक ने किया निरीक्षण,मीना मेला का हुआ आयोजन

 

 

 

 

 

 

अजित कुमार सिंह

नगसर । स्थानीय क्षेत्र के नगसर नेवाजू राय स्थित पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय का निरीक्षण जिला समन्वयक प्रशिक्षण डी सी सर्वजीत यादव , डी सी बालिका शिक्षा अनुपम गुप्ता, और एआरपी खुर्शीद ने किया। वहीं पी एम श्री कम्पोजीट विद्यालय में मीना मेला का आयोजन किया गया । मेले का प्रारंभ प्रधानाध्यापक संजय राय द्वारा दिप प्रज्वलित कर किया गया। मेले का मुख्य आकर्षण कबाड़ से जुगाड़ तकनीकी ,रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम,स्रोता पंखा व कुलर इत्यादि।इस दौरान स्कूल में कार्यरत सभी 6 शिक्षकों सहित 2 शिक्षामित्र व एक अनुचर उपस्थित पाये गये। वहीं विद्यालय में कुल नामांकित 268 छात्रों के सापेक्ष कुल 183 छात्र ही उपस्थित पाये गये। निरीक्षण के दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा के अनुसार रेन वाटर हार्वेस्टिंग, हेल्पलाइन नंबर, फोटो सिंथेसिस की प्रक्रिया, स्वच्छ भारत अभियान तथा कचरे से अन्य टूलकिट व टीएलएम आदि सामग्रियों बनाकर अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल परिसर में जल भराव की समस्या के साथ ही काफी बड़ी-बड़ी हो चुकी घास को पाया गया। जिस पर प्रधानाध्यापक को सफाई का निर्देश दिया गया। मीना मंच की संचालन श्रीमती रितिका राय व सहायक अध्यापक रामेंद्र कुमार राय उक्त मौके पर उपस्थित रहे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.