विकास खण्ड भदौरा के ग्राम पंचायत दिलदारनगर और लहना में जन चौपाल लगाकर योजनाओं की दी गई जानकारी

सेवराई। भदौरा विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत दिलदारनगर और लहना में शुक्रवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनसे फीडबैक भी लिया।

कार्यक्रम में मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण, वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड सहित विकसित उत्तर प्रदेश अभियान से जुड़ी योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ लेने के तरीके बताए और उनसे आने वाली समस्याओं पर सुझाव भी मांगे।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी के.के. सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों व ग्राम प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि योजनाओं में पारदर्शिता और जनसहभागिता सुनिश्चित की जाए।

कार्यक्रम में एपीओ विनय दूबे, भाजपा जिला मंत्री विष्णु सिंह, जिला पंचायत प्रतिनिधि बाबर खान, ग्राम सचिव अशोक यादव, ग्राम प्रधान सत्येंद्र यादव उर्फ गुड्डी यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने योजनाओं के प्रति अपनी रुचि और सुझाव साझा किए।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.