नारवा घाट पर छठ पूजा की तैयारी के दौरान गंगा में डूबने से एक किशोर की मौत,जबकि चचेरी बहन की तलाश जारी,गांव में शोक की लहर

सेवराई।तहसील क्षेत्र के ग़हमर गांव के नरवा गंगा घाट पर छठ पूजा की तैयारी के दौरान गंगा में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि उसकी चचेरी बहन अभी भी लापता है। स्थानीय गोताखोर किशोरी की तलाश में जुटे हैं। यह घटना रविवार दोपहर को हुई।

जानकारी के अनुसार, गहमर के गोविंद राय पट्टी निवासी पुष्पा देवी अपनी 13 वर्षीय पुत्री गंगोत्री राजभर और पड़ोस के 12 वर्षीय रोहन राजभर (पुत्र स्वर्गीय परशुराम राजभर) के साथ छठ पूजा की बेदी बनाने गंगा घाट पर गई थीं। इसी दौरान गंगोत्री और रोहन गंगा में नहाने लगे और गहरे पानी में चले गए।

मौके पर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर स्थानीय गोताखोरों ने तलाश शुरू की। लगभग 40 मिनट बाद रोहन राजभर को गंगा से बाहर निकाला गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

किशोरी गंगोत्री राजभर की तलाश अभी भी जारी है। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक रोहन राजभर के माता-पिता का निधन पहले ही हो चुका था।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ जमानिया अनिल सिंह, एसडीएम सेवराई संजय यादव, कोतवाल दीनदयाल पांडेय और तहसीलदार सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.