उसीया मिनी स्टेडियम के पास देर शाम दो बाइक सवारों की आपस में जोरदार टक्कर,गंभीर रूप से घायल,रेफर

सेवराई।तहसील क्षेत्र के उसीया मिनी स्टेडियम से पूरब घने बसवाड़ के पास देर शाम को दो बाईकों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई।जोरदार टक्कर में दोनो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये।हालात नाजुक होने पर डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

जानकारी अनुसार मो सैफ खान पुत्र लड्डू खान 33 वर्ष निवासी उसीया थाना दिलदारनगर किसी काम से भदौरा के तरफ जा रहे थे कि तभी विपरीत दिशा से आ रहे अवधेश कुमार पुत्र जोखन राम निवासी हसनपुरा की आमने सामने उसीया मिनी स्टेडियम से पूरब नहर मार्ग पर बसवाड़ के पास जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतना जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार टक्कर से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने इसकी सूचना डायल 112 को दिया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायल अवधेश को सीएचसी भदौरा में भेजवाया।जहां डॉक्टरों ने अवधेश की स्थिति को नाजुक देखते हुए रेफर कर दिया।

वही उसीया निवासी सैफ को ग्रामीणों की मदद से दिलदारनगर के एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची मोकामी पुलिस ने घटनास्थल की मौका मुआयना कर जांच में जुट गई।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.