दिलदारनगर पुलिस ने दो गौ तस्करों के साथ पिकअप वाहन से तीन गो वंशों को किया बरामद,तस्करों को भेजा जेल

 

दिलदारनगर। स्थानीय थाना पुलिस ने मंगलवार की भोर में चेकिंग के दौरान गौ-तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान भक्सी नहर पुलिया और ताड़ीघाट पुलिया के पास से दो युवकों को एक पिकअप वाहन (BR 01 GP 9077) के साथ गिरफ्तार करते हुए वाहन से तीन राशि गोवंश भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा जनपद मे अपराध एवं अपराधियों तथा गो तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाने के उप निरीक्षक हरि माधव हे0का0 गौरव कुमार का0 उमर,सुमित सोनी,लखपति के साथ मंगलवार की भोर में क्षेत्र में गश्त पर थे तभी भक्सी नहर पुलिया और ताड़ीघाट पुलिया के पास चेकिंग के दौरान दो गौ तस्करों को पिकअप वाहन पर लदे तीन गो वंशों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान 27 वर्षीय मुकेश यादव (निवासी भक्सी) और 20 वर्षीय काजू यादव (निवासी भरवलियाँ) के रूप में हुई है। इन दोनों को मु0अ0 सं0 195/25, धारा 3/5A/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

…पुलिस के जाल में फंसे ‘मोहरे’, असली खिलाड़ी गायब…

इस गिरफ्तारी ने क्षेत्र में गौ-तस्करी के एक बड़े नेटवर्क की ओर इशारा किया है। पकड़े गए दोनों युवकों की उम्र कम है और वे दो अलग-अलग जगहों से दबोचे गए हैं, जिससे यह सवाल खड़ा होता है कि क्या ये सिर्फ इस नेटवर्क के ‘मोहरे’ थे? पुलिस ने एक बड़ा पिकअप वाहन और गोवंश बरामद किए हैं, लेकिन इस अवैध कारोबार का असली ‘मास्टरमाइंड’ कौन है, यह अब भी एक रहस्य बना हुआ है।

पुलिस अब इन दोनों अभियुक्तों से कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि गोवंश कहाँ से लाए गए थे और इन्हें कहाँ पहुँचाया जाना था। लेकिन अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या पुलिस इस गौ-तस्करी के गहरे रहस्य से पर्दा उठा पाएगी।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दिलदारनगर योगेंद्र सिंह के सीयूजी नंबर पर संपर्क कर जब यह जानकारी ली गई कि इस मामले में और किसी की भी संलिप्तता है तो थाना इंचार्ज द्वारा बताया गया कि अभी जानकारी ली जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.