Gorakhpur News : बीसीए के छात्रों का ईजाद ‘व्हीकल आई सेंसर’ रोकेगा दुर्घटनाएँ

गोरखपुर/सहजनवा: ढंड के मौसम में कोहरे के कारण सड़कों पर होने वाली वाहन दुर्घटनाओं पर अब आसानी से लगाम लगाया जा सकेगा। इसे लेकर आईटीएम गीडा के बीसीए सेकंड ईयर के तीन छात्रों, आदित्य, मेराज और आरुषि ने मिलकर “व्हीकल आई सेंसर” नामक एक विशेष उपकरण तैयार किया है। यह उपकरण ठंड के मौसम में कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करेगा।

व्हीकल आई सेंसर को कॉलेज के इनोवेशन लैब में तैयार किया गया है । इसका उद्देश्य सड़क पर एलपीजी, पेट्रोल और अन्य वाहनों के बीच टक्कर को रोकना है। यदि एलपीजी टैंकर कहीं से लीक होता है, तो यह डिवाइस फायर ब्रिगेड और अन्य बचाव दल को टैंकर की लोकेशन के साथ तुरंत आपातकालीन सूचना भेज देगा।


यह भी पढ़ें : DDU Gorakhpur : देश का भविष्य युवाओं के कंधे पर- प्रो0 पूनम टंडन


छात्रों ने बताया कि “व्हीकल आई सेंसर” को बनाने में अल्ट्रासोनिक सेंसर तकनीक का उपयोग किया गया है। इसे किसी भी गाड़ी, जैसे कार, ट्रक, या टैंकर के आगे और पीछे लगाया जा सकता है। यदि ड्राइवर को नींद आ जाती है और गाड़ी के सामने कोई वाहन के आता है तो यह डिवाइस तेज अलार्म बजाकर ड्राइवर को सतर्क भी करेगा। साथ ही गाड़ी पर ऑटोमैटिक ब्रेक भी लग जाएगा।

मेराज ने बताया कि हाईवे पर ड्राइवरों को नींद आने के कारण कई दुर्घटनाएं होती हैं। व्हीकल आई सेंसर ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने में मददगार होगा। इसके अलावा, यदि किसी टैंकर से एलपीजी या ज्वलनशील पदार्थ लीक होता है, तो यह अलार्म बजाकर सभी को सतर्क कर देगा।


यह भी पढ़ें : Gorakhpur News : डीडीयू के फाइन आर्ट्स के संस्थापक आचार्य केएन माथुर को नागरिक समाज ने दी श्रद्धांजलि


छात्रा आरुषि श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को बनाने का विचार उन्हें जयपुर में हुई एक गैस टैंकर दुर्घटना से आया। उनका कहना है कि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़कों पर चलने वाले गैस, एलपीजी और पेट्रोल टैंकरों को टेक्नोलॉजी से लैस करना जरूरी है। संस्थान के निदेशक डॉ. एनके सिंह ने छात्रों के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.