DDU Gorakhpur : देश का भविष्य युवाओं के कंधे पर- प्रो0 पूनम टंडन

Gorakhpur News (अनूप कुमार पटेल) : दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कला संकाय में बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत स्मार्टफोन वितरण समारोह में 100 स्मार्टफोन वितिरत किए गए।

इस दौरान अपने संबोधन में कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के कंधे पर है। सशक्त युवा ही सशक्त भारत की नींव रख सकता है। दुनिया के पैमाने पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए हमें अपने युवाओं को प्रत्येक दृष्टि से सशक्त करना होगा।

स्मार्टफोन का डिजिटल रूप में शिक्षित करने में बड़ी भूमिका

कुलपति ने कहा कि निश्चत रूप से उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से युवाओं के बीच स्मार्टफोन वितरण की योजना दूरदर्शी है। युवाओं को भी विशेष रूप से जानने की जरूरत है कि हर चीज के दो पक्ष होते हैं। हमें अपने दृष्टि में हमेशा सकारात्मक पक्ष को रखना होगा। स्मार्टफोन डिजिटल रूप से  शिक्षित होने में बड़ी भूमिका निभाता है। इसलिए युवाओं को चाहिए कि वे मात्र मनोरंजन ही नहीं बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में इसका आधिकाधिक प्रयोग कर सशक्त बनें। उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हर बच्चे को स्मार्टफोन प्राप्त हो सकें।


यह भी पढ़ें : Gorakhpur News : डीडीयू के फाइन आर्ट्स के संस्थापक आचार्य केएन माथुर को नागरिक समाज ने दी श्रद्धांजलि


परंपरा और आधुनिकता का तालमेल जरूरी- पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पूर्व विधायक एवं विश्वविद्यालय के एल्यूमिनी बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि हमें परंपरा और आधुनिकता दोनों के तालमेल को बिठाते हुए आगे बढ़ना होगा। विकसित भारत की संकल्पना में भारत का युवा निश्चित रूप से एक तरफ सनातन तो दूसरी तरफ अधुनातन हो रहा है। स्मार्टफोन के माध्यम से डिजिटल भारत को दुनिया के फलक पर नई मजबूती प्रदान करने की दिशा में प्रदेश सरकार का यह एक गंभीर प्रयास है।

कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. राजवंत राव ने स्वागत वक्तव्य देखते हुए कहा कि बदलते हुए समय के साथ युवाओं का प्रशिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है। पूरी दुनिया में डिजिटल की धूम मची हुई है, ऐसी स्थिति में वैश्विक कदमताल करने की चाह रखने वाले युवा को डिजिटल सशक्त होना ही पड़ेगा।


यह भी पढ़ें: DDU Gorakhpur: विश्वविद्यालय में दंत चिकित्सा के ओपीडी का हुआ शुभारम्भ


कुल 1982 स्मार्टफोन होने हैं वितरित

अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर अनुभूति दुबे ने बताया कि कुल 1982 स्मार्टफोन शासन की ओर से स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत प्राप्त हुए हैं। जिनका वितरण आज के कार्यक्रम के साथ ही आरंभ हो गया है। उन्होंने उपस्थित सभी गणमान्य के प्रति आभार प्रकट किया।

https://www.youtube.com/watch?v=sOYoYJ_Hv5

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.