Latest News

सम्राट अशोक क्लब देवकली द्वारा धम्म विजय दिवस का किया गया आयोजन,

 

…….सामान्य ज्ञान, विषय ज्ञान और खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन,600 बच्चों ने लिया भाग……

सेवराई। तहसील क्षेत्र के ग्राम देवकली स्थित अशोक विहार में सम्राट अशोक क्लब द्वारा धम्म विजय दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पिछले 26 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है।हर साल की भांति  इस वर्ष भी 600 बच्चों ने सामान्य ज्ञान, विषय ज्ञान और खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम प्रधान राम प्रवेश मौर्य द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। विंध्याचल मौर्य ने पंचशील ध्वज और सम्राट अशोक क्लब का झंडा फहराया। गौतम बुद्ध, सम्राट अशोक, महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर पंचशील व त्रिशरण का पाठ किया गया।प्रतियोगिताओं में बालक वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में पवन राजभर ने प्रथम, अश्विनी राजभर ने द्वितीय और आनंद विंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में प्रीति प्रथम, बबली द्वितीय और विदुषी तृतीय रहीं। छोटे बच्चों के लिए माइंड गेम भी आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शशिकांत भारती, राष्ट्रीय सचिव (समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी) ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।क्लब के अध्यक्ष राजू मौर्य ने बताया कि इस कार्यक्रम का शीर्षक ‘ज्ञान का उत्सव के साथ चुनौती चैंपियंस की’ है। कार्यक्रम संयोजक विनय सिंह कुशवाहा ने बताया कि इसका उद्देश्य लोगों को धम्म और मानवता के मार्ग पर चलने के लिए जागरूक करना है। परीक्षा नियंत्रक विकास मौर्य ने बच्चों की प्रतियोगिता सुनिश्चित कराई।कोषाध्यक्ष आदित्य और प्रकाश ने कार्यक्रम के खर्चों का प्रबंधन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण मौर्य ने किया, जिन्होंने बच्चों को नई शिक्षा नीति और सम्राट अशोक की धम्म नीतियों के बारे में कविताओं के माध्यम से जागरूक किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उपेंद्र मौर्य, राजेश कुशवाहा, अरविंद मौर्य, मदन मोहन शर्मा, ईश्वरचंद मौर्य, विकास प्रजापति सहित गांव के सम्मानित व्यक्ति और सम्राट अशोक क्लब के सदस्य सुनील संस्कारी, विनीत शाक्य, गौतम, सुशील, दीपक, रोहित, आकाश, अभिषेक, शौर्य तथा सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Don't try, this is illigal.