Breaking News: मुख्तार का छोटा बेटा उमर विधायक निवास से गिरफ्तार, फर्जी हस्ताक्षर का है आरोप

लखनऊ/गाजीपुर।पूर्व विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को गाजीपुर पुलिस ने रविवार को लखनऊ के दारुलशफा स्थित विधायक निवास से गिरफ्तार कर लिया। उमर पर धोखाधड़ी और जालसाजी का गंभीर मुकदमा गाजीपुर के मुहम्मदाबाद थाना में दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे सीधे गाजीपुर रवाना कर दिया, जहां उससे पूछताछ की जाएगी।

उमर अंसारी पर आरोप है कि उसने कोर्ट में फर्जी दस्तावेज दाखिल कर गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त संपत्ति को छुड़ाने का प्रयास किया। यह संपत्ति उसके पिता मुख्तार अंसारी के खिलाफ दर्ज गैंग IS-191 के तहत जब्त की गई थी

फर्जी हस्ताक्षर कर दाखिल की याचिका

पुलिस के अनुसार उमर ने अपनी मां अफशां अंसारी, जो कि वर्तमान में फरार हैं और जिन पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है, के फर्जी हस्ताक्षर कर अदालत में याचिका दायर की। यह याचिका गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत जब्त की गई संपत्ति को वापस लेने के लिए दाखिल की गई थी।

आरोप है किउमर ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत यह फर्जीवाड़ा किया ताकि कोर्ट को गुमराह कर अवैधानिक लाभ प्राप्त किया जा सके। जांच के बाद मामला उजागर हुआ तो मुहम्मदाबाद थाने में एफआईआर दर्ज की गई।

गिरफ्तारी के बाद उमर अंसारी के परिवार और समर्थकों में खलबली मच गई है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। माना जा रहा है कि पुलिस सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी सार्वजनिक कर सकती है

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.