Ghazipur News: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, कई गांव बाढ़ की चपेट में,प्रशाशन अलर्ट

सेवराई/गाजीपुर। तहसील क्षेत्र में बढ़ रहे गंगा का जलस्तर देखते हुए एवं बाढ़ के चपेट में आए दर्जनों गांवों के लोगों को सुविधा मुहैया कराने को लेकर प्रशासन द्वारा मां कामाख्या धाम पर शरणार्थी शिविर का बंदोबस्त किया गया है।

ज्ञात हो कि रेवतीपुर एवं गहमर थाना क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। मां कामाख्या धाम रेवतीपुर बायपास मार्ग सहित आधा दर्जन से भी अधिक गांव बाढ़ की पानी में चारों तरफ से डूब चुके है। लोगों का आवागमन बंद हो गया है। लगातार बढ़ रहे गंगा के जलस्तर को देखते हुए शासन द्वारा मां कामाख्या धाम पर शरणार्थी शिविर बनाया गया है।


यह भी पढ़ें: Ghazipur News: बाढ़ के पानी में पैर फिसलकर डूबने से मरी महिला, गाँव में छाया मातम


एसडीएम लोकेश कुमार ने बताया कि गंगा का जलस्तर देखते हुए शरणार्थी शिविर में शौचालय भोजन, बिजली सहित सारी मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराया गया है। हालांकि अभी तक एक भी लोग शिविर में नहीं है। इसके अलावा तहसीलदार सेवराई सुनील सिंह द्वारा गहमर के नरवा घाट का निरीक्षण कर रस्सी बांधकर बैरिकेडिंग की गई और लोगों से अपील की गई कि वह गंगा स्नान न करें।

उक्त अवसर पर कोतवाल गहमर शैलेश मिश्रा, ग्राम प्रधान गहमर बलवंत सिंह बाला, उमाशंकर सिंह, विवेक सिंह, राकेश यादव एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

जनस्वराज हिन्दी के व्हाट्सएप्प चैनल को जॉइन करने के लिए क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029VaQgHyfIt5s2hEWgPc0F

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.