Ghazipur News: फर्जी रक्तदान करने वाला सपा नेता बर्खास्त

गाजीपुर में फर्जी रक्तदान के वायरल फोटो मामले में समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अक्षय यादव को पद से हटाया गया। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने 3 जुलाई को जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह निर्णय लिया।

News Desk (Chandan Sharma) गाजीपुर: समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अक्षय यादव उर्फ राजेश को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया है। यह निर्णय युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी द्वारा 3 जुलाई को एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से घोषित किया गया।

वायरल विडियो बना विवाद की वजह

जानकारी के अनुसार, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था। इस दौरान अक्षय यादव की एक फर्जी रक्तदान करते हुए विडियो  सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें उन्हें बिना रक्तदान किए कैमरे के सामने पोज देते हुए दिखाया गया।

प्रदेश अध्यक्ष ने लिया तत्काल संज्ञान

विडियो  वायरल होते ही पार्टी की छवि पर प्रश्नचिन्ह लगने लगे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने त्वरित कार्रवाई की और अक्षय यादव को पद से हटाने का निर्णय लिया।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, पार्टी की छवि धूमिल हुते देख तत्काल इस मामले में सख्त कार्रवाई की गई और अक्षय यादव उर्फ राजेश को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.