Deoria News: रंगरलिया मनाते सलेमपुर तहसील परिसर में पकड़ा गया लेखपाल

Deoria News: देवरिया जिले के सलेमपुर तहसील परिसर में बीती रात एक लेखपाल रंगरलिया मनाते महिला के साथ पकड़ा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है। यह घटना रात लगभग 8:30 से 9:00 बजे के बीच की बताई जा रही है।

सूचना के अनुसार कुछ लोगों को लेखपाल की इस कारस्तानी के बारे में पता चला जिसके बाद उस कमरें में पहुंच गए और महिला के साथ कमरें में पकड़ लिया।

गौरतलब है कि कमरे से अचानक शोर सुनकर स्थानीय लोग और पत्रकार मौके पर पहुंचे तो लेखपाल हड़बड़ा गया और कमरे से बाहर निकलते ही पत्रकारों को सामने पाकर सन्न रह गया।

पत्रकार द्वारा सवाल पूछे जाने पर लेखपाल ने पहले माफी मांगी और फिर स्वीकार किया कि कमरे में एक महिला मौजूद थी। उसने आनन-फानन में कमरे के पिछले दरवाजे से महिला को बाहर निकाल दिया।

इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी तत्काल एसडीएम और तहसीलदार को दी गई। इस संबंध में सलेमपुर उप जिलाधिकारी ने बताया कि “मामला संज्ञान में आया है। जांच कराकर दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.