UGC NET June 2025 की परीक्षा तिथी घोषित, देखिए लिस्ट

News Desk: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने UGC NET June 2025 परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। यह परीक्षा 25 जून से 29 जून 2025 के बीच कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा 25 से 29 जून 2025 तक दो पालियों में हाेगी। पहली पाली सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से 6:00 बजे तक रहेगी। एनटीए ने परीक्षा का विस्तृत विषयवार शेड्यूल अपनी वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी किया है।


यह भी पढ़ें: Teacher Transfer UP: 9 जून से 12 तक शिक्षक करें अन्तर जनपदीय ट्रांसफर के लिए आवेदन


प्रमुख विषयों की परीक्षा तिथी इस प्रकार है-


25 जून शिक्षा, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, उर्दू, मलयालम, इलेक्ट्रॉनिक साइंस
26 जून राजनीतिक विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, बौद्ध अध्ययन |
27 जून कॉमर्स, इंग्लिश, सोशल वर्क |
28 जून इतिहास, मनोविज्ञान, मैनेजमेंट |
29 जून हिंदी, पंजाबी, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र |

एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप:

शहर की जानकारी (City Intimation Slip) परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड परीक्षा से 2-3 दिन पूर्व जारी किया जाएगा।

परीक्षा पैटर्न:

UGC NET June 2025 पेपर I में सामान्य ज्ञान और शिक्षण योग्यता (50 प्रश्न – 100 अंक) के होंगे। वहीं पेपर II में विषय विशेष के (100 प्रश्न – 200 अंक) होंगे। दोनों पेपर एक ही दिन दिए जाएंगे। किसी तरह का कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

महत्वपूर्ण लिंक:

जनस्वराज हिन्दी के व्हाट्सएप्प चैनल को जॉइन करने के लिए क्लिक करें:

https://whatsapp.com/channel/0029VaQgHyfIt5s2hEWgPc0F

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.