कुशीनगर: राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार से इंजीनियर ने की मारपीट, दांत टूटा, एससी एसटी एक्ट सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज

न्यूज़ डेस्क (चन्दन शर्मा): कुशीनगर में बाढ़ खंड के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर महेश कुमार सिंह का राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार रामाश्रय कन्नौजिया से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मारपीट में पत्रकार का दांत टूट गया। पत्रकार रामाश्रय कन्नौजिया के शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

सूचना के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कुशीनगर विधायक एन. पाठक के निर्देश पर अन्धया गांव के नाले की सफाई का निरीक्षण करने पहुंचे थे। पत्रकार रामाश्रय कन्नौजिया ने नाले की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी। अधिकारी को पत्रकार का सवाल पसंद नहीं आया।

पत्रकार रामाश्रय कन्नौजिया का आरोप है कि अभियंता ने पत्रकार के साथ बदसलूकी की। उन्होंने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां दीं। साथ ही पत्रकार के साथ मारपीट भी की। जिसमें पत्रकार का दांत टूट गया। इसके अलावा पत्रकार का परिचय पत्र भी फाड़ दिया।

पत्रकार की शिकायत पर बुधवार दोपहर लगभग 2 बजे कसया थाने में मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि एससी-एसटी अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

देखिए कौन कौन सी धाराएं लगी हैं? और पत्रकार ने अपने एफआईआर में क्या लिखा है?

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.