गोरखपुर : हॉस्पिटल संचालक समेत पाँच पर लगा गैंगस्टर एक्ट

गोरखपुर: BRD मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए आए मरीजों को डरा-धमकाकर प्राइवेट अस्पताल में भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। गुलरिहा पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। इस गिरोह में कुख्यात अर्पित हॉस्पिटल के संचालक प्रवीण सिंह, मैनेजर तुषार टेकरीवाल और एंबुलेंस माफिया अमन गुप्ता जैसे लोग शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, ये सभी लोग मरीजों की खरीद-फरोख्त में शामिल थे। BRD मेडिकल कॉलेज में इलाज के बहाने मरीजों को डराया जाता था और फिर उन्हें पास के निजी अस्पताल अर्पित हॉस्पिटल में भेजकर मोटी रकम वसूली जाती थी।


यह भी पढ़ें: गोरखपुर: घुचुर-पुचुर होता विश्वविद्यालय का टाइम टेबल


FIR से खुला मामला

इस गोरखधंधे का खुलासा तब हुआ जब देवरिया जिले के सलेमपुर क्षेत्र की रहने वाली लक्ष्मी देवी ने गुलरिहा थाने में एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 17 जनवरी 2025 को अपनी देवरानी लीलावती देवी के बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर BRD मेडिकल कॉलेज लाया गया था, लेकिन वहां वेंटिलेटर न होने का हवाला देकर इलाज नहीं किया गया।

इसी दौरान बिचौलिया अमन गुप्ता ने 108 एंबुलेंस के सरकारी चालक से मिलीभगत कर मरीज को अर्पित हॉस्पिटल ले जाकर “बेच” दिया।

जान से मारने की धमकी

लक्ष्मी देवी के अनुसार, जब अस्पताल में इलाज का कोई फायदा नहीं दिखा तो उन्होंने मरीज को डिस्चार्ज करने की बात की। लेकिन अस्पताल प्रशासन ने उन्हें धमकी दी कि अगर मरीज को ले गए तो उसे गलत इंजेक्शन देकर जान से मार देंगे।

इस शिकायत के बाद गुलरिहा पुलिस ने जांच शुरू की और एक-एक कर गिरोह के सदस्य सामने आने लगे। अब पुलिस ने इन पांचों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

अर्पित हॉस्पिटल संचालक प्रवीण सिंह जेल में है बाकी सभी आरोपी जमानत पर बाहर हैं। जिसमें तुषार टेकरीवाल – हॉस्पिटल मैनेजर, अमन गुप्ता – एंबुलेंस माफिया और अन्य दो दलाल शामिल हैं।

जनस्वराज हिन्दी के व्हाट्सएप्प चैनल को जॉइन करने के लिए क्लिक करें:

https://whatsapp.com/channel/0029VaQgHyfIt5s2hEWgPc0F

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.