देवरिया: हाईस्कूल में प्रीति ने किया जिला टॉप

देवरिया : बरहज तहसील के श्री अनन्त इंटरमीडिएट कालेज सतरांव की हाई स्कूल की छात्रा प्रीति कुशवाहा 96.67% के पाकर जिला टॉप किया है। प्रीति कुंवरगढ़ डेहरी की रहने वाली है । इनके पिता का नाम रविन्द्र कुशवाहा और माता का नाम इसरावती देवी है।

प्रीति कुशवाहा चार बहनों में सबसे छोटी है। इनका का सपना आई. ए. एस. बनने का है। इनकी सफलता में माता-पिता और गुरु सनी यादव, अखिलेश सिंह, सरोज कुमार , विजय शंकर रजक, संतोष यादव, उमेश यादव, जितेन्द्र अग्रहरि, अनुज कुमार, उज्ज्वल श्रीवास्तव, धर्मेंद्र उपाध्याय, रणविजय कुमार लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


Read Also: BSF जवान पीके सिंह पाकिस्तानी हिरासत में, फिरोजपुर बॉर्डर पर बढ़ा तनाव


प्रीति कुशवाहा ने कहा कि विद्यालय के सभी शिक्षकों ने मेरा बहुत सहयोग किया। सनी यादव ने बताया कि यह बहुत ही होनहार छात्रा हैं खुद के परिश्रम से इनहोने जिला टॉप किया है।

ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप सिंह ने कहा मेरे गांव का नाम रोशन करने के लिए प्रीति और उसके माता पिता को बहुत-बहुत बधाई। विधायक दीपक मिश्रा शाका ने कहा मेरे क्षेत्र और जिले का नाम रोशन करने के लिए जिला टॉपर को बहुत-बहुत बधाई । बेटी पढ़ेगी तभी दो कुलों को तरेगी।

बधाई के क्रम में अखिलेश यादव, शिक्षक संदीप सिंह, शिवम पाण्डेय, सत्य प्रकाश मिश्रा, सनी मिश्रा धनंजय मणि त्रिपाठी, अभिनव यादव, अखण्ड प्रताप आदि लोगों ने प्रीति और विद्यालय के शिक्षकों को बधाई दी।

जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.