दूरदर्शन भोपाल को चाहिए फील्ड पत्रकार, 27 जिलों के लिए स्ट्रिंगर की जरूरत

न्यूज़ डेस्क: दूरदर्शन केंद्र भोपाल ने मध्य प्रदेश के 27 जिलों से फील्ड रिपोर्टिंग के लिए योग्य पत्रकारों की तलाश शुरू कर दी है। प्रसार भारती की रीजनल न्यूज यूनिट द्वारा यह भर्ती स्ट्रिंगर पैनल में शामिल करने के लिए की जा रही है।

किन जिलों में चाहिए पत्रकार:

अलीराजपुर, अशोकनगर, छतरपुर, दमोह, दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, हरदा, झाबुआ, कटनी, मैहर, मंदसौर, मऊगंज, नर्मदापुरम, नीमच, निवाड़ी, पन्ना, रायसेन, रीवा, सतना, सीहोर, शहडोल, श्योपुर, सीधी, सिंगरौली और उज्जैन।

कैसे करें आवेदन:

₹1180 का आवेदन शुल्क निर्धारित क्यूआर कोड स्कैन कर जमा करें।

भुगतान का स्क्रीनशॉट, साथ में नाम, जिला और अन्य विवरण ईमेल करें:
sstringerempanelment@gmail.com

आवेदन की अंतिम तिथि:
प्रकाशन की तारीख 21 अप्रैल 2025 से 30 दिनों के भीतर।

अधिक जानकारी के लिए:
www.prasarbharati.gov.in वेबसाइट के वैकेंसी सेक्शन पर विजिट करें।

इस पहल का उद्देश्य है कि प्रदेश के सुदूर इलाकों से भी स्थानीय और विश्वसनीय समाचार दूरदर्शन तक पहुंचे। ऐसे पत्रकारों की तलाश की जा रही है जो अनुभवी हों, स्थानीय मुद्दों की समझ रखते हों और रिपोर्टिंग को गंभीरता से लेते हों।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.