Bollywood Actor Aman Jaiswal Accident: बलिया के ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ फेम एक्टर अमन जायसवाल की एक्सीडेंट में मौत

News Desk (नैंसी यादव): उत्तर प्रदेश के बलिया के ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ फेम एक्टर अमन जायसवाल (Aman Jaiswal) की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। अमन ऑडिशन देने बाइक से जा रहे थे।

टीवी इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाले और टीवी सीरियल ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ से फेम एक्टर अमन जायसवाल शुक्रवार की दोपहर में मुंबई के जोगेश्वरी हाईवे पर बाइक से जा रहे थे उसी दौरान यह हादसा हो गया। अमन सिर्फ 23 साल के थे।


Read Also : Birju Maharaj : नौ साल में पिता को खोया, यूं बने कथक सम्राट


ट्रक द्वारा उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद अमन को कामा अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने अपना दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि घटना दोपहर 3:15 के आस-पास हिल पार्क रोड पर हुई।  अब आरोपी व ट्रक हिरासत में है। अंबोली पुलिस स्टेशन में अपराध दर्ज किया गया है।

इस घटना से फिल्म इंडस्ट्री शोक में है। अमन जायसवाल (Aman Jaiswal) ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और अपने काम से टीवी इंडस्ट्री और घर-घर में अपनी पहचान बनाई।

अमन को घर-घर में पहचान दिलाने वाला शो ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ था जिसमें वह लीड रोल में अपनी भूमिका निभा रहे थे।

टीवी शो ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ के लेखक धीरज मिश्रा ने मीडिया को इस घटना के बारे में कन्फर्म करते हुए बताया कि उनके शो के चहेते कलाकार अब हमारे बीच नहीं रहे।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अमन को श्रद्धांजलि देते हुए एक पोस्ट में लिखा था कि ‘तुम जीवित रहोगे हमारी यादों में ईश्वर कभी-कभी इतना क्रूर हो सकता है। आज तुम्हारी मृत्यु ने यह एहसास करा दिया।’ अलविदा! बाद में धीरज ने उस पोस्ट को डिलीट कर दिया।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.