Latest Newsखेलमनोरंजन

Smriti Mandhana : स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी रद्द, महिला क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम स्टोरी से दी बड़ी जानकारी

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना और उनके लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल की शादी अब आधिकारिक रूप से रद्द कर दी गई है। स्मृति ने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इसकी जानकारी साझा की। गौरतलब है कि दोनों की शादी 23 नवंबर 2025 को तय थी, लेकिन उसी दिन स्मृति के पिता को माइनर हार्ट अटैक आने के कारण शादी को टाल दिया गया था। अब क्रिकेटर ने स्पष्ट कर दिया है कि शादी आगे नहीं होगी।

स्मृति मंधाना ने लंबा बयान जारी कर बताई अपनी बात

स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक विस्तृत नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि पिछले कुछ हफ्तों से उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई तरह की बातें और अफवाहें फैल रही थीं।

उन्होंने लिखा-
“मैं अपनी निजी जिंदगी को हमेशा निजी रखना चाहती हूं, लेकिन यह बताना जरूरी है कि शादी अब आधिकारिक रूप से रद्द कर दी गई है। मैं चाहती हूं कि सभी लोग इस निर्णय का सम्मान करें। दोनों परिवारों को इस समय थोड़ी प्राइवेसी और स्पेस की जरूरत है, ताकि हम अपनी भावनाओं को समझ सकें और आगे बढ़ सकें।”

उन्होंने आगे कहा कि उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा उद्देश्य भारत का प्रतिनिधित्व करना है।
“मैं भारत के लिए खेलना चाहती हूं, मैच जीतना चाहती हूं और जितनी ज्यादा ट्रॉफी संभव हो सके, देश के नाम करना चाहती हूं। यही मेरा फोकस है और हमेशा रहेगा। आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद। अब आगे बढ़ने का समय है।”

क्या पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना को धोखा दिया था?

शादी टलने के बाद सोशल मीडिया पर कई दावे और अफवाहें उड़ने लगी थीं। कई पोस्ट में यह आरोप लगाया गया कि पलाश मुच्छल ने स्मृति को ‘चीट’ किया है और उनका नाम एक वेडिंग कोरियोग्राफर से जोड़ा जा रहा था।

इन अफवाहों के बीच स्मृति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी से जुड़ी सभी पोस्ट हटाकर लोगों की शंकाओं को और बढ़ा दिया था। हालांकि, अपने आधिकारिक बयान में स्मृति ने किसी भी तरह के आरोपों या विवाद का जिक्र नहीं किया और सिर्फ शादी रद्द होने की पुष्टि की।

Read Also: तहसील परिसर में 17 से 19 दिसंबर तक पूर्व सैनिकों का शांतिपूर्ण धरना

PREM SHANKAR PANDEY

प्रेमशंकर पांडेय काे पत्रकारिता में 8 वर्षों का अनुभव है। इन्हें सभी क्षेत्र की खबरें लिखने का तरीका मालूम है।

Don't try, this is illigal.