प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 130वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण

सेवराई। तहसील क्षेत्र के रेवतीपुर ब्लाक अंतर्गत रविवार को ग्राम उत्तरौली में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता विकास सिंह के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 130वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण
किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व ग्राम प्रधान उत्तरौली अजय सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के सामूहिक श्रवण से हुई, जिसमें उन्होंने देश की सामाजिक, सांस्कृतिक उपलब्धियों, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, स्वदेशी सोच, आत्मनिर्भर भारत तथा सकारात्मक नागरिक सहभागिता जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए।
‘मन की बात’ कार्यक्रम को उपस्थित लोगों ने गंभीरता से सुना और प्रधानमंत्री द्वारा रखे गए विचारों को प्रेरणादायी एवं मार्गदर्शक बताया। वक्ताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का कार्य करता है और लोगों में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करता है।
इस अवसर पर सतेंद्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह, मंडल महामंत्री विनोद पांडेय, बूथ अध्यक्ष राम नारायण पांडेय, बंटी सिंह, निखिल सिंह, साधू सिंह, नितेश गुप्ता, मनीश खरवार, रघुराज प्रताप सिंह, गुदरी राजभर, टंटन सिंह, अंगत सिंह, बच्चा सिंह, सुनील मिश्रा, अयोध्यानंद सिंह, सुनील शाह, हरिओम यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजकों ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की बात कही।

