रंगवर्षाहोलसेल बाजार का लोकार्पण, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सस्ता व गुणवत्तापूर्ण परिधान



सेवराई। स्थानीय तहसील क्षेत्र के नहर मार्ग परशुक्रवार को रंगवर्षा होलसेल बाजार का लोकार्पण विधायक ओमप्रकाश सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के बाजार खुलने से स्थानीय लोगों, विशेषकर महिलाओं को काफी सुविधा मिलेगी।
रंगवर्षा होलसेल बाजार में एक ही छत के नीचे महिलाओं के सभी प्रकार के परिधान बाजार मूल्य से कम दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। यहां साड़ी, सूट, लहंगा सहित आधुनिक एवं पारंपरिक परिधानों की विस्तृत श्रृंखला किफायती दामों पर उपलब्ध होगी।
बाजार के खुलने से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को अब अच्छे वेरायटी के कपड़ों के लिए महानगरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी।
रंगवर्षा होलसेल के प्रबंधक सोना ने बताया कि इस बाजार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को सर्वसुलभ और सस्ते दामों पर गुणवत्तापूर्ण परिधान उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर बाजार की व्यवस्था की गई है।
लोकार्पण समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, व्यापारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।


