किसान नेता ने समाधान दिवस में दिलदारनगर भदौरा मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण कार्य में अनियमितताओं को लेकर किया शिकायत

सेवराई (गाजीपुर)। तहसील समाधान दिवस पर किसान नेता भानू प्रताप सिंह ने दिलदारनगर से भदौरा मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण कार्य में गंभीर अनियमितताओं की शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में निर्धारित मानकों का पूरी तरह उल्लंघन किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की जनता और किसानों को गुणवत्तापूर्ण सड़क का लाभ नहीं मिल पाएगा।
भानू प्रताप सिंह ने बताया कि एमल्शन (bitumen emulsion) छिड़काव के दौरान मानक से अधिक पानी का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि एमल्शन छिड़काव के बाद अलकतरा (पीच/coat) का दूसरा छिड़काव नहीं किया जा रहा है, जिससे सड़क की मजबूती प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि ठेकेदार और संबंधित अधिकारी केवल औपचारिकता पूरी कर रहे हैं, जबकि वास्तविक गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
किसान नेता ने इस संबंध में एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से फोन पर शिकायत की, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक आश्वासन नहीं मिला। एक्सईएन ने कथित तौर पर कहा कि “पूरे प्रदेश में यही होता है” और 25 वर्षों के अनुभव का हवाला देते हुए बताया कि एमल्शन में 40 से 50 प्रतिशत पानी मिलाया जाता है। उन्होंने भानू प्रताप सिंह को गाजीपुर आकर मिलने का सुझाव दिया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई का वादा नहीं किया।
भानू प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि इस मामले की तत्काल जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सही जांच और सख्ती से ही क्षेत्रवासियों को टिकाऊ और सुरक्षित सड़क मिल सकेगी, अन्यथा जनता के पैसे की बर्बादी होगी और सड़क जल्द ही खराब हो जाएगी।
यह मामला लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है। स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन जल्द इस शिकायत पर संज्ञान लेगा और निर्माण कार्य में पारदर्शिता व गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.