Latest News

पूर्व सांसद स्व0जैनुल बशर के पुत्र की आकस्मिक निधन,शोक की लहर

सेवराई। गाजीपुर के पूर्व सांसद स्वर्गीय जैनुल बशर (जिन्होंने 1980 और 1984 में कांग्रेस के टिकट पर लगातार दो बार गाजीपुर लोकसभा सीट जीती थी, और यह रिकॉर्ड आज तक नहीं टूटा है।उनके छोटे पुत्र इरफान बशर का अचानक हृदय गति रुकने से दिल्ली में निधन हो गया। मृत्यु की खबर सुनते ही शोक की लहर दौड़ गई।
इरफान बशर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के सदस्य थे और पूर्व छात्र नेता के रूप में अलीगढ़ से जुड़े रहे। वे हमेशा शालीन, विनम्र और मिलनसार स्वभाव के थे। अपने पिता की राजनीतिक विरासत को संभालते हुए वे सभी के साथ प्रेम और सम्मान से पेश आते थे। उनकी इस अकस्मात मौत से गाजीपुर जिले की कांग्रेस इकाई, उनके चाहने वाले, रिश्तेदार और जानने वाले में गहरा शोक व्याप्त है।
अंतिम संस्कार की जानकारी:
पार्थिव शरीर सोमवार (12 जनवरी 2026) को शाम 6 बजे उनके पैतृक आवास पर लाया जाएगा ।
इसके बाद शाम को ही उनके पैतृक कब्रिस्तान (आबाई कब्रिस्तान) में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
इस दुख की घड़ी में कांग्रेस नेता अहमद शमशाद ने भी गहरा दुख जताया है। मौके पर जावेद खान, युसुफ खान, शादाब, साजिद खान, जुनैद खान और नेहाल जैसे कई लोग मौजूद रहे।
पूरे गाजीपुर और कांग्रेस परिवार में शोक की लहर है।
शोक संतप्त परिवार और समस्त गाजीपुर वासियों के प्रति हार्दिक संवेदना।

Don't try, this is illigal.