भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष का निधन,शोक की लहर

 

अजित कुमार सिंह

नगसर। जमानिया क्षेत्र के सोनहरिया गांव निवासी, जगजीवन राम इंटर कॉलेज नगसर के सेवानिवृत्त अध्यापक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष रामव्यास राय का निधन लगभग 84 वर्ष की आयु में हो गया। उनके निधन से सोनहरिया गांव सहित पूरे जमानिया क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
स्व. रामव्यास राय अंतिम सांस तक भाजपा संगठन से जुड़े रहे। मंडल अध्यक्ष रहने के बाद भी उन्होंने संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया और अंतिम समय तक पार्टी व समाज के लिए सक्रिय रहे। उनके सरल स्वभाव और संगठनात्मक क्षमता के कारण क्षेत्र में उनकी विशेष पहचान थी।
बलुआ घाट, जमानिया पर पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से उन्हें पार्टी ध्वज में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, जमानिया मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार चौबे, सुनील सिंह, रमाशंकर उपाध्याय, प्रेमसागर राजभर, मनोज राय, नृपेन्द्र उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
मुखाग्नि उनके पुत्र शिवशंकर राय ने दी। अंतिम विदाई के दौरान घाट पर उपस्थित लोगों की आंखें नम रहीं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनके निधन से भाजपा संगठन को अपूरणीय क्षति पहुंची है।

Don't try, this is illigal.