हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कंपोजिट विद्यालय बिसुनपुरा में गणतंत्र दिवस

 

 

अजित कुमार सिंह

नगसर । थाना क्षेत्र में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कंपोजिट विद्यालय बिसुनपुरा में संत कुमार गुप्ता द्वारा झंडारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें ग्राम के सम्मानित और छात्रों के अभिभावक एवं अन्य लोग उपस्थित थे साथ ही एसएमसी अध्यक्ष इंदु देवी के साथ विद्यालय के समस्त स्टाफ भी सम्मिलित हुए जिसमें संचालन का कार्य अरशद हसन एवं धर्मेंद्र कनौजिया द्वारा बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम कराया गया जो बहुत ही बेहतरीन रहा जिसमें गांव के सम्मानित लोग शरण की साथ ही इस कार्यक्रम में जो भी बच्चे सम्मिलित हुए उनको कॉपी और पेन देकर उनका उत्साह बढ़ाने का प्रयास किया गया । वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक संत कुमार गुप्ता ने गणतंत्र दिवस की जानकारी देते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत में संविधान लागू किया गया था। इसी दिन देश के प्रथम राष्ट्रपति डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी लेने के पस्चात ध्वजारोहण कर भारत को एक गणतंत्र देश की घोषणा की थी । साथी शासन के निर्देश पर अभिभावक जागरूकता रैली एवं परिषदीय विद्यालय में चल रही योजनाओं को बताते हुए रैली का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय से निकालकर बिसुनपुरा गांव में घुमाया गया जिसमें निपुण भारत मिशन पाल वाटिका डिजिटल शिक्षा बालिका शिक्षा डीबीटी के माध्यम से यूनिफॉर्म जूते मुझे आदि का वितरण स्कूल में दी जाने वाली निशुल्क पुस्तक के तथा पाठ पुस्तक कार्यपुस्तिका स्टेशनरी एवं ऑपरेशन कायाकल्प के साथ मिड डे मील योजना दीक्षा के साथ आरटीई आदि योजनाओं को अभिभावकों तक पहुंचाने एवं उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया जिससे अभिभावक प्रेरित होकर परिषदीय विद्यालय में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कर सके और उसका लाभ भी उठा सके। जिसमें उपस्थित प्रधानाध्यापक संत कुमार गुप्ता मंगलदीप सिंह धर्मेंद्र सिंह अरशद हसन धर्मेंद्र कनौजिया एसएमसी अध्यक्ष इंदु देवी के साथ मिथिलेश सिंह एवं अन्य विभाग उपस्थित रहे। वहीं थाना परिसर में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने झंडारोहण किया और इसी क्रम में सभी परिषदीय विद्यालयों सरकारी संस्थानों पर गोहदा,बिसुनपुरा,नुरपुर,दशवंतपुर,उजराडीह,अवंती, प्राथमिक विद्यालय टौंगा,असांव,नगसर,पियजुआं,गगरन,डारीडीह, बहादुरपुर,बेमुआं आदि पर हर्षोल्लास से झंडारोहण किया गया।

Don't try, this is illigal.