DDU Gorakhpur : संविधान विशेषांक ‘विश्व संवाद’ के लोकार्पण के साथ हुआ भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

हिंदी विभाग के दूसरे कार्यक्रम में पत्रकारिता पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों की पत्रिका 'विश्व संवाद' के संविधान विशेषांक का लोकार्पण  हुआ। 

गोरखपुर (चन्दन शर्मा) : डीडीयू गोरखपुर (DDU Gorakhpur) के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा तथा पत्रकारिता विभाग में संविधान विशेषांक ‘विश्व संवाद’ पत्रिका का लोकार्पण के साथ भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

‘सामाजिक समरसता और भारतीय संविधान’ विषयक भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने समवेत स्वर में भारत की सामाजिक समरसता के साथ संविधान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा संविधान सभी को समानता का अधिकार प्रदान करता है, यही सामाजिक समरसता का वास्तविक अर्थ भी है। हमारे संविधान में इसे न केवल शामिल किया गया है, अपितु किसी भी प्रकार के भेदभाव, ऊंच-नीच, छुआ-छूत आदि को निषिद्ध किया गया है।


Read Also : Gorakhpur News : प्रोफेसर रईस अनवर की दो किताबों का हुआ विमोचन


DDU Gorakhpur के हिंदी विभाग के दूसरे कार्यक्रम में पत्रकारिता पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों की पत्रिका ‘विश्व संवाद’ के संविधान विशेषांक का लोकार्पण  हुआ।

शोध की गुणवत्ता में उन्नयन हेतु हिंदी विभाग द्वारा चलाए जाने वाले विशेष कार्यक्रम शोध-संवाद के अंतर्गत आज शोधार्थी प्रकृति शुक्ला ने सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय की कहानियों पर अपना गंभीर शोध पत्र प्रस्तुत किया। जिसमें अन्य शोधार्थी एवं शिक्षकों ने सवाल व संवाद के माध्यम से अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित की।

DDU Gorakhpur Vishwa Samvad

इस अवसर पर हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. कमलेश कुमार गुप्त ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर संविधान को लेकर होने वाले दोनों कार्यक्रमों, सामाजिक समरसता एवं भारतीय संविधान पर भाषण प्रतियोगिता एवं संविधान पर केंद्रित विश्व संवाद पत्र के लोकार्पण को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि इससे निश्चित रूप से विद्यार्थिंयों में जागरूकता व सृजनात्मकता बढ़ेगी।


Read Also : Gorakhpur News : बीसीए के छात्रों का ईजाद ‘व्हीकल आई सेंसर’ रोकेगा दुर्घटनाएँ


पत्रकारिता पाठ्यक्रम के शिक्षक डॉ. रजनीश कुमार चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सिर्फ राज्य का ही दायित्व नहीं है कि वह हमें संविधान में वर्णित समान अधिकार दे बल्कि यह आम जनता का भी कर्तव्य है कि वे इसके अनुपालन में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। हमें यह समझने की जरूरत है कि यदि हमें कोई अधिकार प्राप्त है तो उसके साथ कुछ कर्त्तव्य भी निहित हैं।

कार्यक्रम में प्रो. अनिल कुमार राय, प्रो. दीपक प्रकाश त्यागी, प्रोफेसर विमलेश कुमार मिश्र, प्रो. राजेश कुमार मल्ल, प्रोफेसर प्रत्यूष दुबे, डॉ नरेन्द्र कुमार, डॉ संदीप कुमार यादव, डॉ सुनील कुमार, डॉ. अभिषेक शुक्ल, डॉ. ऋतु सागर, डॉ. अपर्णा पाण्डेय, डॉ नर्गिस बानों, डॉ अन्वेषण सिंह, अभय शुक्ल सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन क्रमशः डॉ.अखिल मिश्र व डॉ. प्रियंका नायक ने किया।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.